spot_img

Dehradun : मुख्य सचिव ने की आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा, बोलीं-आबकारी और पुलिस विभाग चलाएं संयुक्त ऑपरेशन

कर्मियों के शत प्रतिशत मतदान से 2.78 प्रतिशत की वृद्धि होगी
चेक पोस्ट की सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए
देहरादून : (Dehradun)
मुख्य सचिव ने आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों का मतदान शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। साथ ही सभी चेक पोस्ट की भी सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने और अवैध शराब की जमाखोरी और तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त ऑपरेशन चलाने पर जोर दिया।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शिक्षा और संबंधित विभागों को राज्य में सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं के लिए पेयजल और शौचालय, बिजली, पर्याप्त फर्नीचर, शेड और दिव्यांगजनों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं और आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार की व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार हमें केजुअल्टी फ्री इलेक्शन 2024 के विजन के साथ कार्य करना है। सभी निर्वाचन कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग करवाने और जिला स्तरीय मेडिकल कमेटी के माध्यम से इस सम्बन्ध में मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव रतूड़ी ने आबकारी विभाग को विशेषरूप से निर्देश देते हुए अवैध शराब की जमाखोरी और तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस व आबकारी का ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाने, शराब की उत्पादन इकाइयों, गोदामों और लाइसेन्स वाली दुकानों की सीसीटीवी से निगरानी करने, अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट एवं कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चेक पोस्ट की भी सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने विभाग में राज्य स्तर, जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट या ईडीसी के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्मिकों को शत प्रतिशत मतदान की दिलाए शपथ:-

मुख्य सचिव ने सभी विभागों और कार्यालयों को अपने शत प्रतिशत कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं। राज्य में कुल 189000 सरकारी कार्मिक, 5700 होम गार्ड्स, 9487 पीआरडी कर्मी और लगभग 25000 उपनल कार्मिकों मिलाकर कुल 229187 मतदाता हैं। यदि शत प्रतिशत कार्मिक अपने मतदान का प्रयोग करते हैं तो मतदान प्रतिशत में 2.78 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

मुख्य सचिव ने सचिव सैनिक कल्याण को सभी जिलों में सर्विस वोटर्स की लिस्ट अपडेट करने और सर्विस वोटर्स के शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव ने श्रम विभाग को सभी श्रमिकों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए फैक्ट्री व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फैनई, एडीजी ए पी अंशुमान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरूषोतम सहित विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles