spot_img

New Delhi : नेशनल कांफ्रेंस की पूर्व नेता डॉ. शहनाज गनई भाजपा में शामिल

नई दिल्ली : (New Delhi) नेशनल कांफ्रेंस (Former senior leader of National Conference) (नेकां) की पूर्व वरिष्ठ नेता और विधान परिषद की पूर्व सदस्य शहनाज गनई सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं।सोमवार को भाजपा मुख्यालय में केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, पार्टी महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में डॉ. शहनाज गनई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सीमावर्ती पुंछ जिले की रहने वाली शहनाज ने पिछले महीने ही नेशनल कान्फ्रेंस से इस्तीफा दे दिया था। नेकां के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मंत्री गुलाम अहमद गनई की बेटी शहनाज को पीर पंजाल क्षेत्र में अपनी बुलंद आवाज के लिए पहचाना जाता है। वह दिसम्बर 2013 में पंचायत कोटा से जम्मू संभाग से जम्मू कश्मीर राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचित हुई थी ।

इस मौके पर शहनाज गनई ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर आभार जताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में पिछले दस सालों में देश का तेजी से विकास हुआ है। इसी प्रभावित होकर वे भाजपा से जुड़ीं है। आज देश के हर इलाके से और जम्मू कश्मीर की आवाम भी मोदी के साथ जुड़ने के लिए इच्छुक है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र सरकार की योजनाएं भारत के आखिरी व्यक्ति को सशक्त करने में सफल हुआ है। केन्द्र सरकार ने कश्मीर के हर कोने तक हर युवा, नारी, किसान को मजबूत करने का काम किया है। केन्द्र की योजना का फायदा जम्मू कश्मीर के हर कोने तक पहुंचा। हर इंसान सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि टूरिज्म आज उंचाइयों पर है। यह सब नये कश्मीर की वजह है। इसलिए सभी देशवासी मोदी और भाजपा के हाथ को मजबूत करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

Lucknow : पिछली सरकारों में ठेके पर होती थी नकल : माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी

लखनऊ समेत प्रदेश के 8033 परीक्षा केंद्रों में परीक्षाएं शुरुलखनऊ : (Lucknow) माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार काे प्रदेश के...

Explore our articles