spot_img

Ayodhya: रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुँचे अरूणांचल के मुख्यमंत्री पेमा खाण्डू

अयोध्या:(Ayodhya) अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खाण्डू अपने कैबिनेट (Chief Minister Pema Khandu in his cabinet) के सहयोगी मंत्रियों विधायकों व प्रमुख अफसरों के साथ चार्टेड प्लेन से अयोध्या पहुँचे। महर्षि वाल्मीकि एअरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अरूणांचल के मुख्यमंत्री पेमा खाण्डू का स्वागत किया। यहाँ से वह श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन करने जायेंगे। एअरपोर्ट पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और जिलाधिकारी नीतिश कुमार ने स्वागत किया।

राम मंदिर की प्राण प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों व कार्यकर्ताओं के दर्शन का क्रम चल रहा है। दर्शन के उसी क्रम में आज अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुँचे हैं।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles