spot_img

Shimla: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से हिमाचल भाजपा में खुशी की लहर

शिमला:(Shimla) पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसका ऐलान खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने किया है। इस घोषणा से भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई में खुशी की लहर है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा का स्वागत किया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि हमारे लिए, हमारे देश के लिए यह गौरव की बात है कि आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह शख्स जिसने भारत की राजनीति को एक नई दिशा दी, भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आडवाणी को भारत रत्न मिलना सबके लिए सौभाग्य की बात है और इसके लिए वह प्रधानमंत्री मोदी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है। देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है। संजय टंडन ने आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Prayagraj : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एवं अन्य के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज : (Prayagraj) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाने (Jhunsi police station in Prayagraj district, Uttar Pradesh) में रविवार को न्यायालय के...

Explore our articles