spot_img

Moradabad: कांग्रेस का पुराना इतिहास है, गठबंधन को गिराने का काम करती है : भूपेंद्र सिंह चौधरी

मुरादाबाद:(Moradabad) कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है वह हमेशा गठबंधन को गिराने का काम करती है। कुछ माह पहले आईएनडीआईए के नाम से तैयार हुआ गठबंधन भ्रष्टाचार और परिवार को बचाने के लिए किया गया था देश की व प्रदेश की जनता का गठबंधन मोदी और योगी से है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह (Chaudhary Bhupendra Singh) ने गुरुवार सुबह मुरादाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बुधवार को मुरादाबाद स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला व महानगर भाजपा पदाधिकारी से गांव चलो अभियान, नमो ऐप अभियान और लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारी को लेकर बातचीत की थी। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की जारी सूची पर चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सपा की सूची में परिवारवाद को प्राथमिकता दी गई है यह सिर्फ एक परिवारवादी पार्टी हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल आदि अनेकों भाजपाई व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles