spot_img

Kolkata: बंगाल में बदला मौसम, तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

कोलकाता: (Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में फिलहाल मौसम में बदलाव हुआ है। 24 घंटे के दौरान तापमान में कम से कम पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

इसके अलावा अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मालदा, मुर्शिदाबाद के इलाके में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा था जो बढ़कर लगभग 20 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा है।

उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले 24 से 48 घंटे के दौरान राज्य के लगभग हर हिस्से में हल्की बारिश की संभावना है जिसके बाद घने कोहरे और ठंड से राहत मिलेगी।

Mumbai : हनुमान जयंती पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का पोस्टर जारी

मुंबई : (Mumbai) हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' ('Valmiki Ramayana') के निर्माताओं ने एक खास पोस्टर जारी किया है,...

Explore our articles