spot_img

Mumbai : पश्चिम रेलवे के चर्चगेट एवं मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच जम्बो ब्लॉक

मुंबई : पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए रविवार, 28 जनवरी, 2024 को चर्चगेट एवं मुंबई सेंट्रल (लोकल) स्टेशनों के बीच 10.35 बजे से 15.35 बजे तक अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान धीमी लाइन की सभी ट्रेनों को चर्चगेट एवं मुंबई सेंट्रल (लोकल) स्टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण अप एवं डाउन दिशा की कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इस ब्लॉक की विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा प्रारम्भ करते समय उपरोक्त व्यवस्था को ध्यान में रखें।

Explore our articles