अहमदाबाद : रेल प्रशासन ने 1 फरवरी 2024 से ट्रेन संख्या 12915/12916 अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के स्थान पर अब साबरमती (धर्मनगर की तरफ) से करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12915 अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस 1 फरवरी 2024 से अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती स्टेशन से 19:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12916 दिल्ली-अहमदाबाद आश्रम एक्सप्रेस1 फरवरी 2024 से साबरमती स्टेशन पर आगमन 05:55 बजे होगा और साबरमती स्टेशन पर ही समाप्त होगी एवं अहमदाबाद स्टेशन नहीं जाएगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि कि उक्त बदलाव को ध्यान में रखकर वे यात्रा करें। ट्रेनों के ठहराव, संरचना, मार्ग और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।


