इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता (Revised Indian Judicial Code) की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 228 लोगों को हिरासत में लिया।
इस दौरान चुराचांदपुर जिले के डंपी रेंज में सुरक्षा बलों ने दो बंकर नष्ट किया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथराष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर 228 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर 173 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है।
वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 136 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।


