spot_img

Cachar: कछार पुलिस ने दो कुख्यात लुटेरों को किया गिरफ्तार

कछार:(Cachar) कछार पुलिस (Cachar police) ने दो कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। सिलचर में लंबे समय से हाइवे पर आतंक का पर्याय बने हाइवे लूटेरे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गए। अब्दुल अजीज और अब्दुल उवाब के रूप में गिरफ्तार लुटेरों की पहचान हुई है।

पुलिस ने आज बताया की एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान बीती रात कछार के काटीगोड़ा से इन दोनों खूंखार लूटेरों को गिरफ्तार किया गया। एक पेट्रोल पंप से इन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles