spot_img

Mumbai: पुणे में लकड़ी के गोदाम में आग लगने से दो की मौत

मुंबई: (Mumbai) पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad of Pune district) में स्थित वाल्हेकरवाड़ी में लकड़ी के एक गोदाम में बीती रात आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई।

आग की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। हालांकि गोदाम में ही बने एक कमरे में सो रहे ललित अर्जुन चौधरी (21) और कमलेश अर्जुन चौधरी (23) नामक दो भाइयों की आग में झुलसकर मौत हो गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने इनका शव मौके से निकाला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Explore our articles