spot_img

Aizawl: मिजोरम के वैरेंगटी में भीषण सड़क हादसा, दो मजदूरों की मौत, चार घायल

आइजोल: (Aizawl) मिजोरम के वैरेंगटी में हुए भीषण सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गयी, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियंत्रण खोने के बाद एक बोलेरो पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। रिपोर्टों के अनुसार, असम के सिलचर के कई मजदूरों के साथ मिजोरम के लिए एक बोलेरो पिकअप वाहन रवाना हुआ था। मिजोरम के वैरेंगटी जाने के बाद वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और करीब 350 फीट गहरी खाई में जा गिरा। जिसके चलते दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।

दोनों मृतक मजदूरों की पहचान कछार के लक्षीपुर सिरीपार निवासी सद्दाम हुसैन और मणिपुर के बिष्णुपुर जिला निवासी गुलमेई गाइलेनगाम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles