spot_img

Imphal: मणिपुर में बंकर ध्वस्त, हथियार और गोला बारूद बरामद

इंफाल:(Imphal) मणिपुर में लगातार हथियार और गोला-बारूद बरामद किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मणिपुर पुलिस, मणिपुर राइफल्स, असम राइफल्स, बीएसएफ तथा भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में दो बंकर ध्वस्त कर दिये गए तथा काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

मणिपुर पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के सामान्य क्षेत्र लीमाखोंग, कांग्पोकपी में दो बंकर नष्ट कर दिए गए और दो पोम्पी गन, दो 9 मिमी देशी पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर (made in Japan), 7.62 मिमी एलएमजी के 10 गोला-बारूद, आठ गोला-बारूद 7.62 मिमी एके, तीन नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, दो नंबर 36 हैंड ग्रेनेड डेटोनेटर, तीन यूबीजीएल जीटीजी-40 मिमी एचई एमजी-3, एक 51 मोर 3-लॉट नंबर 76 के, एक पोम्पी राउंड, एक आईईडी (weighing- 2.5 kg) और एक देशी पिस्तौल मैगजीन कांग्पोकपी जिले के सॉन्गलुंग और के पोनलेन क्षेत्रों से बरामद किया गया। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित मोरेह तथा अन्य निकटवर्ती जिलों में सुरक्षा बल लगातार छापामारी अभियान चला रहे हैं।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles