spot_img

Bhopal: राज्यपाल आज ग्राम जामनी गुर्जर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

भोपाल:(Bhopal) राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज (Sunday) इंदौर संभाग के खंडवा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां ग्राम जामनी गुर्जर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा (Bharat Sankalp Yatra) के कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी आरआर पटेल ने दी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल पटेल प्रातः 11 बजे ग्राम जामनी गुर्जर पहुंचेंगे और यहां आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल पटेल द्वारा कार्यक्रम में द्वारा शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मेरी कहानी-मेरी जुबानी अंतर्गत लाभार्थियों के द्वारा अपने-अपने अनुभव भी साझा किये जाएंगे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles