spot_img

Mumbai : नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह में 10 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त

मुंबई : नवी मुंबई स्थित न्हावा शेवा बंदरगाह में दुबई से आए एक कंटेनर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने छापा मारकर 10 करोड़ रुपये के विदेशी सिगरेट के स्टॉक को जब्त किया है। यह सिगरेट कालीन में छिपा कर लाया गया था। इस मामले की गहन छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।

डीआरआई सूत्रों ने सोमवार को बताया कि न्हावा शेवा बंदरगाह पर विदेशी सिगरेट का स्टॉक आने की जानकारी मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने न्हावा शेवा बंदरगाह पर दुबई से आए कंटेनर में छापा मारा और लगभग 67 लाख 20 हजार सिगरेट जब्त किया, इनकी कीमत 10 करोड़ आठ लाख रुपये है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि पकड़ा गया सिगरेट का स्टॉक दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए भेजा गया था। इसमें कोरिया में निर्मित सिगरेट पाए गए हैं।

Explore our articles