spot_img

Varanasi: निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को अनजान नंबर से मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

वाराणसी: (Varanasi) भारतीय कुश्ती महासंघ के निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’ (president Sanjay Singh ‘Bablu) को अनजान फोन नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में संजय सिंह की ओर से भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीर नगर दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह को 12 जनवरी की रात 8.30 से नौ बजे के बीच उनके दोनों फोन नंबरों पर अनजान नंबर 9120316232 से फोन आया। अनजान फोन नंबर होने से उन्होंने फोन नहीं उठाया। फिर 13 जनवरी को दोपहर में उसी नंबर से पुनः फोन आया तो उन्होंने रिसीव किया। फोन उठाते ही फोन करने वाला गाली व जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद डरकर मैंने (संजय सिंह) फोन काट दिया। पुन: उसी नंबर से फोन आने पर हमने पूछा कि क्या बात है तो फोन करने वाले ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व संजय सिंह को धमकाने लगा।

इस मामले में संजय सिंह की ओर से शनिवार को थाने में तहरीर दी गई। तहरीर मिलते ही पुलिस ने आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इस मामले की विवेचना दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज अनुराग मिश्रा को दिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेचना की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होगा।

Explore our articles