spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री ने भोपाल में कुत्ते के काटने से बच्चे की मृत्यु की घटना पर व्यक्त किया दु:ख

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने भोपाल में एक बच्चे की स्ट्रीट डॉग (dogs) के काटने से मृत्यु होने की घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मासूम बच्चे की कुत्ते के काटने से मृत्यु होने का समाचार हृदय विदारक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को बच्चे के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाए। यह बहुत बड़ी बात है कि किसी बच्चे को मोहल्ले के कुत्ते काट ले और बच्चे की मृत्यु हो जाए। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि इस संबंध में लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए समुचित उपाय किए जा सकें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोरवेल में बच्चों के गिरने की घटनाओं की भी पुनरावृति रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खुले बोरवेल की जानकारी तुरंत जिला कलेक्टर को दी जाए।

New Delhi : आईसीसी ने घोषित की टी-20 विश्व कप की इनामी राशि, भारतीय टीम को मिले 26,39,423 अमेरिकी डॉलर

नई दिल्ली : (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) (International Cricket Council) ने आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के समापन के बाद खिलाड़ियों...

Explore our articles