spot_img

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी वसंत तक छोड़ सकते हैं पद

वाशिंगटन:(Washington) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के विशेष दूत (Climate) जॉन केरी इस साल वसंत तक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बाइडन से मुलाकात में उन्होंने इस जिम्मेदारी से मुक्त होने की इच्छा जताई है। 80 वर्षीय केरी ने 2021 की शुरुआत से जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रपति के शीर्ष राजनयिक के रूप में काम किया है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन और केरी की मुलाकात के समय मौजूद दो शीर्ष अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। केरी ने 2021 से अब तक तीन संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलनों में अमेरिकी वार्ता दल का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्होंने जो दुनिया भर की सरकारों को ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में आक्रामक रूप से कटौती करने के लिए प्रेरित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन के दौरान अमेरिका के पेरिस जलवायु समझौते से पीछे हटने के बाद स्थिति उलझ गई थी। बाइडेन के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका ने नीतिगत फैसला लेते हुए केरी को नई जिम्मेदारी सौंपी।केरी ने दुनिया के दो सबसे बड़े प्रदूषकों संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बीच ग्लोबल वार्मिंग पर सहयोग की वकालत की।

रिपोर्ट में अनुसार केरी ने बुधवार को व्हाइट हाउस में बाइडेन से मुलाकात की और राष्ट्रपति को इस्तीफा देने के अपने इरादे के बारे में सूचित किया। केरी ने शनिवार को अपने कर्मचारियों को अपने फैसले से अवगत कराया। केरी के अगले सप्ताह स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के साथ-साथ फरवरी में पेरिस में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की बैठक में हिस्सा लेने की संभावना है।

Mumbai : ठाणे जिले के मीरा रोड में दो सुरक्षा रक्षकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला, जांच जारी

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मीरा रोड के पास नया नगर इलाके में अस्मिता ग्रैंड मेंशन के पास एक शख्स ने...

Explore our articles