spot_img

Mumbai : कोल्हापुर में नकली नोट छापने वाला ठाकरे गुट का नेता गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) कोल्हापुर जिले (Kolhapur district) में पुलिस ने नकली नोट छापने के जुर्म में ठाकरे समूह के तहसील अध्यक्ष सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपितों के पास से एक लाख रुपये नकद और 50 हजार रुपये के सामान जब्त किया है। इस मामले की गहन छानबीन कागल पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार कागल में नकली नोट छापे जाने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी जानकारी के आधार पर आज पुलिस ने कागल स्थित नकली नोट छापे जाने वाली जगह पर छापा मारा और मौके से एक लाख रुपये के नगदी नोट जब्त किया । इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) के तहसील अध्यक्ष अशोक बापू पाटिल (उम्र 51), महरुम अल्ताफ सरकवास (उम्र 41) और सलिल रफीक सैयद (उम्र 30),को गिरफ्तार कर लिया है। महरुम और सलिल दोनों कर्नाटक के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार तीनों एक लाख रुपये के असली नोट लेकर तीन लाख रुपये ने नकली नोट दिया करते थे। पुलिस इन आरोपितों द्वारा छापे गए नकली नोटों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

Explore our articles