spot_img

Dehradun : हिन्दी फिल्मों का उत्तराखंड में बनना अच्छी बात है : हेमंत पांडे

देहरादून : हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हेमन्त पांडे ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आज हमारे उत्तराखंड में हिन्दी फिल्मों की शूटिंग होने लग गयी हैं। यह धामी सरकार का बेहतर फिल्म नीति का असर है।

रविवार को प्रेस क्लब में एक आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हेमंत पांडे ने यह बातें कहीं। अभिनेता हेमन्त पिथोरागढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित राज्य के पत्रकारों के बीच आकर उनको बहुत अपनापन सा लगता है। आज हमारे उत्तराखंड में हिन्दी फिल्मों की शूटिंग होने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म निर्माण का वातावरण बनाने के लिए पॉलिसी को आसान बनाया है। इसके लिए सरकार का धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं, इसलिए चाहते हैं कि राज्य में फिल्म निर्माण में बढ़ोतरी हो। आज सरकारों ने फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया है।

अभिनेता हेमंत ने कहा कि आने वाले समय में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के निर्देशन में उनकी हॉरर फिल्म हॉन्टेड-2 आ रही है। साथ ही उनकी ओटीटी पर वेब सीरीज भी आ रही है। कहा कि मैंने दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया है। उत्तराखंड के कलाकारों को क्या करना चाहिए मुंबई जाने के लिए क्या करना चाहिए के जवाब में उन्होंने कहा आज तकनीकी क्षेत्र और स्थान बहुत मजबूत हो गये हैं। नयी पीढ़ी बहुत एडवांस है। उनको सब मालूम है कब क्या करना है, लेकिन उनको ठगों से सावधान रहने की जरूरत है मुंबई में ये लोग भी काफी सक्रिय हैं।

आज चंपावत, बागेश्वर तक शूटिंग स्थल बन चुके हैं ये सब विकास से ही सम्भव है, आज देश के प्रधानमंत्री मोदी का लगाव तक उत्तराखंड से है, ये सब स्वर्णिम दौर है। टेलीविजन के सीरियल ऑफिस में पांडे का अभिनय आज भी सब लोगों के दिल में है। मैं भी हमेशा अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहता था। उत्तराखंड तो मेरा घर है, यहां का अपनापन और अपनत्व हमेशा दिल में रहता है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि पांडे जी पहले पत्रकारिता से जुडे़ रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव की बात है। उनका लगाव जो उत्तराखंड से है यह बहुत अच्छी बात है। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट, संप्रेक्षक मनोज सिंह जयाडा, कार्यकारिणी सदस्य मंगेश कुमार, बालम सिंह तोपवाल, विनोद पुंडीर, मौ. फहीम ‘तन्हा’, राम अनुज सहित प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles