spot_img

Patna : पटना में यात्रियों से भरी बस पलटी, चालक और खलासी सहित 15 यात्री घायल

पटना : (Patna) राजधानी पटना के पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास रविवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में लगभग 15 यात्री के साथ बस का चालक और खलासी भी घायल हो गये। सभी घायलों को आनन-फानन में एनएमसीएच भेजा गया है।

ओम साई राम नामक एक बस बैरिया बस स्टैंड से मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकली थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे। जीरो माइल के आसपास बस का अगले हिस्से का चक्का खुल गया। इसके बाद यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दौरान बस के ड्राइवर और खलासी सहित कई यात्री जख्मी हो गये। बस स्टैंड के पास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।घटना के बाद से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। बस के ड्राइवर और खलासी की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों का पैर बुरी तरह से घायल हो गया है। बीच सड़क पर पलटी बस को क्रेन के जरिये हटाया गया।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles