spot_img

New Delhi : पिछले 22 वर्षों में पहली बार यूनाइटेड किंगडम यात्रा पर जाएंगे भारतीय रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री 08 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे
अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक
नई दिल्ली : (New Delhi)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) 08 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। राजनाथ सिंह का यूके का दौरा कई मायने में खास होगा, क्योंकि 22 वर्षों में यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली यात्रा होगी।

अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री यूनाइटेड किंगडम के रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उनसे रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक विषयों पर चर्चा होने की आशा है। राजनाथ सिंह के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास मामलों के राज्य सचिव डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी उम्मीद है। वह यूनाइटेड किंगडम रक्षा उद्योग के सीईओ और उद्योग जगत के नेतृत्व के साथ भी बातचीत करेंगे, जिससे ब्रिटेन और भारत के बीच रिश्तों को मजबूती मिलेगी। वह वहां भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी यूके यात्रा के दौरान हथियार निर्माण स्थलों में से एक का दौरा कर सकते हैं।

बातचीत के दौरान रक्षा क्षेत्र में केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत एजेंडे के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इस बैठक में सैन्य सहयोग और रक्षा औद्योगिक साझेदारी को गहन करने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले जून, 2022 में राजनाथ सिंह की ब्रिटेन यात्रा प्रोटोकॉल कारणों से रद्द कर दी गई थी। पिछले 22 वर्षों में भारत के रक्षा मंत्री की यूके की यह पहली यात्रा है। इससे पहले 22 जनवरी 2002 को तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस लंदन दौरे पर गए थे। इस लिहाज से राजनाथ सिंह की यह यात्रा खास मानी जा रही हैं।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles