spot_img

Ranchi: श्रीमदभागवत कृष्ण कथा छह से, 151 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

रांची:(Ranchi) श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति रांची के तत्वावधान में छह जनवरी से पुंदाग में निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा का आयोजन किया गया है। सात जनवरी को 151 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह होगा।

मंदिर के मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम आश्रम परिसर में दोपहर दो बजे से पांच बजे तक स्वामी सदानंद महाराज कृष्ण कथा सुनाएंगे। समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि स्वामी सदानंद महाराज छह जनवरी को कोलकाता से रांची पहुंचेंगे। उनके साथ शिष्य गीता पाठ वाचक रविकांत शास्त्री, संगीतज्ञ पवन तिवारी और विनय सुबा भी आएंगे।

Explore our articles