spot_img

Patna : तकनीकी समस्या के चलते इंडिगो फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

पटना (बिहार) : (Patna) राजधानी पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट के टेक ऑफ करने के थोड़ी देर के बाद ही पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।

विमान में टेक्निकल प्रॉब्लम आने की सूचना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन सक्रिय हो गया। डायरेक्टर को इसकी सूचना जैसी ही मिली सभी आपात सिस्टम को तत्काल अलर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में आयी तकनीकी समस्या को ठीक करने में दो घंटे का समय लगा, जिसके बाद विमान को टेक ऑफ कराया गया। बताया गया कि विमान ने दोपहर 12 बजे के करीब उड़ान भरी थी, जिसके थोड़ी देर बाद ही गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद उसे लैंड कराया गया था।

Lucknow : बिना कर्ज पूरी हुई 42,000 करोड़ की परियोजनाः योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : (Lucknow) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट अपने संसाधनों से पूरा करने में सक्षम है।...

Explore our articles