spot_img

Lucknow : अब ओमान के लोग खाएंगे प्रयागराज और कौशाम्बी का सेबिया और सफेदा अमरूद

उप्र के उद्यान मंत्री ने सेबिया और सफेदा अमरूद की पहली खेप ओमान के लिए भेजा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रयागराज व कौशाम्बी का सेबिया एवं सफेदा अमरूद की पहली खेप को हरी झण्डी दिखाकर ओमान के लिये रवाना किया।

इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उनके संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों की आय दोगुना करने के निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश के किसानों के उत्पादों को विदेशी बाजारों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में लखनऊ के आम को रूस के मॉस्को भेजा गया था, जहां पर लखनऊ के आम की तारीफ के साथ ही यहां के 80 रुपये प्रति किलो आम को वहां पर 800 रुपये प्रति किलो तक मूल्य मिला।

उद्यान मंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध अपने रंग और स्वाद के लिए पहचान वाला प्रयागराज और कौशाम्बी का सेबिया और सफेदा अमरूद ओमान भेजा गया है। गंगा यमुना के बीच प्रयागराज और कौशाम्बी की भूमि एवं जलवायु की विशेषता में पैदा होने वाला सेबिया और सफेदा अमरूद विश्व के अन्य स्थानों पर उत्पादित अमरूद से अधिक स्वादिष्ट होता है। इस अमरूद की ओमान में अधिक मांग है और वहां की मांग के तहत अभी पहली खेप में 06 कुन्टल अमरूद आज कारगो से भेजा गया है और किसानों को यहां के बाजार मूल्य से अधिक दर से भुगतान भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों के अमरूदों को निर्यात कम्पनी द्वारा सीधे उनके खेतों से खरीदा गया। किसानों को अपने खेत पर ही यहां के बाजार भाव से अधिक दाम मिल गया और किसानों को मण्डी तक जाने की जरूरत नहीं पड़ी।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न उत्पादों आम, अमरूद, मिर्ची की दुनिया के बाजारों में पहुंचाकर प्रधानमंत्री मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के सपनों को पूरा किया जा रहा है। प्रदेश के किसानों का उत्पाद दुनिया के बाजारों में अपनी पहचान बना रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए विश्व पटल पर किसानों का उत्पाद पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश व प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी होगी।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles