spot_img

Ranchi : मंदिर, पार्क और विभिन्न पिकनिक स्पॉट में लोगों की उमड़ी भीड़

रांची : नए वर्ष को लेकर सोमवार को राजधानी रांची के मंदिर, पार्क और विभिन्न पिकनिक स्पॉट में लोगों की भीड़ देखी गयी। इस दौरान युवा सेल्फी लेते देखे गये।

रांची के बरियातू पहाड़, हुण्डरु फॉल, दशम फॉल, दिउड़ी मंदिर, सूर्य मंदिर, जोन्हा फॉल, गेतलसूद डैम, सीता फॉल, गौतम धारा, रुक्का डैम, ऑक्सीजन पार्क, बिरसा मुण्डा पार्क, रॉक गार्डन, कांके डैम, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर ,नक्षत्र वन, हटिया डैम सहित अन्य स्थानों पर लोग सुबह से लेकर शाम तक घूमते दिखे। इस दौरान कई जगहों पर अपने बाजे के साथ भी लोग पहुंचे थे। उन्होंने खाना-पीना बनाकर खाया और जमकर डांस की। पिकनिक स्पॉट पर पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात दिखे।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि पार्क, डैम और अन्य पिकनिक स्पॉट पर शांतिपूर्वक लोगों ने नव वर्ष का आनंद लिया। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अबतक सभी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles