अररिया : जिले में जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज वार्ड संख्या-23 अमौना में अपने गारंटी पर फाइनेंसर से मासिक किस्त के आधार पर वित्तीय सहायता दिलाना एक युवक को भारी पड़ गया। नए साल के पहले दिन जहां सभी लोग खुशियों में डूबे थे।वहीं अमौना गांव में मो शराफत के घर मातमी सन्नाटा पसर गया। मो शराफत के एक बेटे की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरे भाई को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया गया।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।जोगबनी थाना पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की बात कही जा रही है।


