spot_img

New Delhi : भारत और पाकिस्तान ने साझा की परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत और पाकिस्तान ने आज नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक चैनलों के माध्यम से दोनों देशों के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के खिलाफ हमले को रोकने के समझौते के तहत शामिल परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को हस्ताक्षर किए गए थे और 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ था। अन्य बातों के साथ-साथ इसमें प्रावधान है कि भारत और पाकिस्तान पहली जनवरी को समझौते के तहत शामिल किए जाने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं के बारे में एक-दूसरे को सूचित करेंगे। यह दोनों देशों के बीच ऐसी सूचियों का लगातार 33वां आदान-प्रदान है। पहला आदान-प्रदान 01 जनवरी, 1992 को हुआ था।

Explore our articles