spot_img

Mumbai : डॉ. नितीन करीर बने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, कार्यभार संभाला

मुंबई : महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. नितीन करीर को महाराष्ट्र का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. करीर ने रविवार को देर शाम पूर्व मुख्य सचिव मनोज सौनिक से कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. करीर 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

डॉ. करीर इससे पहले वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने राजस्व और वन और शहरी विकास विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया। डॉ. करीर ने एमबीबीएस की डिग्री पूरी की और 1988 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हो गया। उसके बाद उन्होंने पुणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया। उसके बाद उन्होंने सांगली, पुणे के कलेक्टर के रूप में काम किया। डॉ. करीर ने सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक, पंजीकरण महानिरीक्षक, पुणे नगर आयुक्त, पुणे संभागीय आयुक्त जैसे विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, बिक्री कर आयुक्त, जमाबंदी आयुक्त के रूप में भी काम किया है।

डॅा. करीर को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विकास खडग़े, अपर मुख्य सचिव सहकारिता राजेश कुमार, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन (सेवा) नितिन गद्रे, अपर मुख्य सचिव ओपी गुप्ता, अपर मुख्य सचिव कृषि अनुप कुमार यादव, प्रमुख सचिव नियोजन सौरभ विजय, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश वाघमारे आदि ने बधाई दी है।

New Delhi : जीआरई रीन्यू इनरटेक ने आईपीओ निवेशकों को किया निराश, कमजोर लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

नई दिल्ली : (New Delhi) सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी जीआरई रीन्यू इनरटेक (Shares of GRE Renew Innertech) के शेयरों ने...

Explore our articles