spot_img

New Delhi: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 165 अंक टूटा

नई दिल्ली: (New Delhi) मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान (stock market red mark) पर खुला। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक में उतार-चढ़ाव जारी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 164.53 अंक यानी 0.23 फीसदी लुढ़क कर 72,245.85 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 21,737.20 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर में गिरावट, जबकि 7 शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को सेंसेक्स 371.95 यानी 0.51 फीसदी की उछाल के साथ पहली बार 72,410.38 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 123.96 अंक यानी 0.57 फीसदी की मजबूती के साथ पहली बार 21,778.70 अंकों पर पहुंच कर बंद होने में सफल रहा था।

New Delhi : कोल इंडिया में दो फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बिक्री पेशकश खुली

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्र सरकार (Central Government) ने सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) (Coal India Limited) में अपनी...

Explore our articles