spot_img

Palamu : प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश, प्रेमी गिरफ्तार

पलामू : एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने प्रेमी को बिहार से गिरफ्तार कर इस कांड का खुलासा कर दिया है। चार दिसंबर की रात हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा के रहने वाले सुनील राम पर जानलेवा हमला तीन अपराधियों ने किया था। लंगरकोट पहाड़ी के पास घटना को अंजाम दिया गया था। सुनील के गर्दन पर चाकू से वार किया गया था। गंभीर रूप से जख्मी सुनील अभी भी जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। मेदिनीनगर के बाद रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है।

सुनील की पत्नी खुशबू कुमारी इतनी शातिर है कि किसी को उस पर शक ना हो इसलिए घटना के बाद से ही हॉस्पिटल में सुनील के साथ रहकर सेवा में लगी है। गुरुवार को छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सुनील पर हमला उसकी पत्नी के प्रेमी रौशन कुमार ने किया था। शादी के पहले से ही सुनील की पत्नी खुशबू का प्रेम संबंध रौशन के साथ है।

रौशन बिहार के नबीनगर के मझिआवा गांव का रहने वाला है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस प्रेमी रौशन तक पहुंची। रौशन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। रौशन की निशानदेही पर घटनास्थल पर एक कमरे से घटना में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में रौशन ने बताया कि सुनील के साथ शादी से खुशबू खुश नहीं थी। उसने किसी भी तरह सुनील को रास्ते से हटाने की बात कही थी।

घटना के संबंध में सुनील की मां प्रेमा देवी ने एफआईआर दर्ज करायी थी। प्रेमा देवी ने शुरु से ही बेटे पर जानलेवा हमले का दोषी अपनी बहू को माना था। कांड के उद्भेदन में हुसैनाबाद थाना प्रभारी जगन्नाथ धान व पुलिसकर्मी शामिल थे।

Election 26 : ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना, अमित शाह पर भी कसा तंज

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief...

Explore our articles