spot_img

Araria: पिपरा गांव में लगी आग पर एसएसबी जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किया काबू

अररिया: (Araria) भारत-नेपाल सीमा (India-Nepal border) पर तैनात एसएसबी के जवान न केवल सरहद की सुरक्षा में ही लगे रहते हैं,बल्कि सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के सेवा में भी लगे रहते हैं। सुख दुख में भागीदार बने एसएसबी जवानों का एक मानवीय चेहरा बीती देर रात भी देखने को मिला।जब पिपरा गांव में ओम नारायण के घर में अचानक आग लगने की सूचना पर एसएसबी 56वीं वाहिनी के कुसमाहा की एच कंपनी के जवान दौड़ पड़े।

घटना के समय गांव के लोग गहरी नींद में थे।एसएसबी 56वीं वाहिनी के एच कंपनी के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार प्रभाकर ने जवानों के साथ अविलंब फायर फाइटिंग साजो सामान के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। धान के पुआल में आग लगने के कारण आग काफी फैल चुकी थी और कई घरों को अपने आगोश में ले लिया थालेकिन एसएसबी जवानों की त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

एसएसबी द्वारा कुशलतापूर्वक आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण आग की लपटों को सघन आबादी वाले क्षेत्र में फैलने से बचा लिया गया।अगर एसएसबी के जवान त्वरित कार्रवाई नहीं करती तो आग सैकड़ों घरों को लील लेती।सब जवानों के द्वारा किए गए त्वरित पहल की स्थानीय ग्रामीण काफी सारा रहे हैं।

Explore our articles