spot_img

Raipur: पैसे के लेन-देन में युवक की हत्या, आरोपित ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर:(Raipur) राजधानी रायपुर (capital raipur) से लगे अभनपुर के ग्राम तोरला में पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना शनिवार की रात करीब 8 बजे की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महज 15 सौ रुपये के लेनदेन की बात को लेकर भाठापारा अभनपुर निवासी रौशन साहू (21) और अनिकेत उर्फ सोनू यादव के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों में शनिवार की देर रात तोरला बस स्टैंड तिराहे के पास मुलाकात में फिर से कहासुनी हुई। विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। उसके बाद अनिकेत ने सब्जी काटने वाले चाकू से रोशन साहू की हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अनिकेत ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के हवाले कर दिया। रौशन के रिश्तेदार लोकेश साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित से विस्तृत पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles