spot_img

Modasa: अरवल्ली जिले में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

मोडासा:(Modasa) गुजरात के अरवल्ली जिले के धनसुरा के अंबासर गांव के पास शनिवार देररात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। डम्पर और बाइक (dumper and a bike) के बीच टक्कर होने से हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तीनों युवक अंबासर गांव के बताए गए हैं। धनसुरा पुलिस ने डम्पर जब्त कर मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक तीनों युवक दीपक सोलंकी, अजय परमार और सिद्धराज सोलंकी देररात डीजल लेने समीप के रोजड पेट्रोल पंप पर गए थे। वहां से वापस आते वक्त डम्पर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

Film Review : ‘भूत बंगला’ में अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी नहीं जगा पाई पुराना जादू

फिल्म: भूत बंगला कलाकार: अक्षय कुमार , तब्बू , वामिका गब्बी , राजपाल यादव परेश रावल , मनोज जोशी , असरानी और मिथिला पालकर लेखक: आकाश कौशिक...

Explore our articles