spot_img

Jammu : डीपीएस जम्मू में शिक्षक को मिली बम की धमकी, सुरक्षाबलों के साथ बम निरोधक दस्ता स्कूल में मौजूद

जम्मू : (Jammu) दिल्ली पब्लिक स्कूल जम्मू (Delhi Public School, Jammu) में एक शिक्षक को बम की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह से संस्थान के अंदर और बाहर बड़े पैमाने पर अफरातफरी मची हुई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संस्थान के एक शिक्षक को फोन कॉल कर बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बलों की कई टुकड़ियों के साथ बम निरोधक दस्ता जम्मू के रेजिडेंसी रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंच गए हैं। सुरक्षाबलों द्वारा पूरे स्कूल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Explore our articles