spot_img

Mumbai : पूर्व मंत्री राजेश टोपे की कार में तोड़फोड़, मामला दर्ज

मुंबई : जालना जिले में जालना डिस्ट्रिक्ट बैंक के सामने शनिवार को अज्ञात लोगों ने पूर्व मंत्री राजेश टोपे की कार की तोडफ़ोड़ की है। जिस समय घटना हुई, उस समय राजेश टोपे कार में नहीं थे, इसलिए वे बाल-बाल बच गए। जालना सदर पुलिस स्टेशन में छह अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

जालना सदर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रशांत महाजन ने बताया कि आज जालना डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल बैंक के संचालक और उपसंचालक का निर्विरोध चुनाव हुआ था। इसी वजह से राजेश टोपे बैंक में आए थे। राजेश टोपे की कार बैंक के बाहर ही पार्क थी। अचानक छह लोग आए और राजेश टोपे की गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर वहां से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के सहयोग से आरोपितों की तलाश कर रही है। राजेश टोपे ने इस मामले में आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles