spot_img

Koderma : एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे साइबर ठगी, छह युवक गिरफ्तार

कोडरमा : एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में मरकच्चो पुलिस की टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलोडीह में ठगी का गोरखधंधा कर रहे 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से मोबाइल आदि भी बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम तकनीकी सहायता के आधार पर अभियुक्तों की तलाश में कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत तेलोडीह में अलग-अलग घरों से 6 अभियुक्तों को ठगी में प्रयुक्त मोबाइल व अन्य सामानों को जब्त किया। सभी ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर अपना नंबर इंटरनेट पर डाला हुआ था। उस नंबर पर संपर्क करने वाले व्यक्ति को एस्कॉर्ट सर्विस देने के नाम पर लड़की की फोटो दिखा कर पैसा ट्रांसफर कराता था और एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों को ठगता था। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह के द्वारा एक टीम गठित कर इस रैकेट से जुडे 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में सचिन कुमार राणा, प्रवीण कुमार राणा, भृगुपतिनाथ गुप्ता, विकास कुमार साव, संतोष साव, विवेक साव शामिल हैं। इस रैकेट से जुड़े लोगों ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर बेवसाइट बना रखी थी। इनमें कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए थे। बेवसाइट पर कुछ मॉडल्स की भी फोटो डाली गई थीं। जब लोग इन दिए नंबरों पर कॉल्स करते थे, तो उनसे पूछा जाता था कि किस तरह की लड़की चाहिए। बाद में ऐसे लोगों को लड़कियों के रेट बता दिए जाते थे, जो 5 हजार से 35 हजार रुपये के बीच प्रति रात के होते थे। जब कस्टमर इन रेट पर हां करता था, तो उसे एक अकाउंट, फोनपे, गूगलपे, नंबर में रुपया डालने को कहा जाता था और फिर उसे एक होटल का कमरा नंबर बता दिया जाता था। जब कस्टमर उस होटल पहुंचता था, तो पता चलता था कि न तो कमरा बुक है और न ही वहां कोई लड़की है। कस्टमर इस ठगी की शिकायत करने में भी शर्म महसूस करता था, इसलिए एफआईआर दर्ज करवाने से भी कतराते थे। इस बाबत मरकच्चो थाना में कांड संख्त 113/23 दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, थाना प्रभारी लव कुमार, एएसआई ऋषिकेश सिंह और पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles