spot_img

Mumbai : खार में हाई प्रोफाइल सोसायटी में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 45 गिरफ्तार

मुंबई : मुंबई के खार (पश्चिम) इलाके में अंबेडकर रोड पर स्थित ओम पैलेस नामक हाई प्रोफाइल सोसाइटी में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 45 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 महिलाएं और 33 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 34 लाख रुपये नकद और 1 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये के जुए के सिक्के जब्त किए हैं। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है।

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के प्रभारी दया नायक ने बताया कि पुलिस को खार में अंबेडकर रोड स्थित ओम पैलेस में हाई प्रोफाइल जुए का अड्डा संचालित होने की जानकारी मिली थी। उस सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वहां छापा मारा। इस कार्रवाई में जुए के अड्डे के 4 पार्टनर, ग्राहकों को जुआ खेलने में मदद करने वाले तीन जॉकी और 38 वास्तविक जुआरियों सहित कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई में पुलिस ने 34 लाख रुपये नकद और एक करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये के जुए के सिक्के जब्त किए हैं। इस मामले में खार पुलिस स्टेशन में जुआ निवारण अधिनियम की धारा 4 (ए) (बी), 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम कर रही है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles