spot_img

Mumbai : अजित दादा पर आरोप लगाने वाले आव्हाड स्वयं कांच के घर में ,ठाणे एनसीपी

मुंबई : महाराष्ट्र में शिवसेना के विभाजन के उपरांत लगभग इसी तर्ज पर जब एनसीपी भी दो गुटों में बटी ,उसके बाद ठाणे जिला में एनसीपी के दोनों गुटों में भी लगता है कि आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थम ही नहीं रहा है | आज एक पत्रकार वार्ता में एनसीपी अजित गुट के ठाणे जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे ने पूर्व मंत्री और मुंब्रा एनसीपी विधायक जीतेन्द्र आव्हाड पर आरोप लगाया है कि जब वह स्वयं कांच के घर में बैठे हुए हैं उस सूरत में आव्हाड उपमुख्यमंत्री अजित दादा पर निराधार और मिथ्या आरोप कैसे लगा सकते हैं |

ठाणे में एनसीपी अध्यक्ष के रूप में लम्बे समय तक जीतेन्द्र आव्हाड के साथ काम कर चुके अजित गुट एनसीपी ठाणे अध्यक्ष आनद परांजपे ने आव्हाड को सवालों के कटघरे में रखने की कोशिश करते हुए कहा है कि उनके मंत्री परिषद् के कार्यकाल में पुलिस संरक्षण में अनंत करमुसे को पीटने का बचकानापन कैसे हुआ था | वैभव कदम की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन है तथा सूरज परमार की आत्महत्या के मामले में अपने बचाने की गुहार लगाने कौन गया था | आनंद परांजपे ने कहा कि अजित दादा और धनंजय मुंडे पर पर अनर्गल आरोप सहन नहीं किये जायेंगे |

ठाणे के पूर्व सांसद और एनसीपी एपी के वर्तमान अध्यक्ष आनंद परांजपे ने आज बताया कि जब डेवलपर सूरज परमार की आत्महत्या के मामले में एनसीपी के विपक्षी नेता नजीब मुल्ला और समूह नेता हनमंत जगदाले को गिरफ्तार किया गया, था तब डॉ. जीतेन्द्र आव्हाड सर,को खुद को अपना बचाव करने की क्या जरुरत आ पडी थी |

ठाणे एनसीपी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में आनंद परांजपे ने आज यह भी बताया कि 30 नवंबर और 1 दिसंबर को एनसीपी के कर्जत में वैचारिक मंथन शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार ने समापन भाषण में कहा है कि जब शरद चंद्र पवार साहब ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, तो उनके इस्तीफे को वापस लेने के लिए मेरे नेतृत्व में सबसे पहले ठाणे बैलार्ड एस्टेट और यशवंतराव चव्हाण केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया गया था ।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles