spot_img

Mumbai : बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल के समय में संशोधन

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे की ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल ट्रेन (Bandra Terminus-Bhavnagar special train) के ठहराव के समय में 8 दिसंबर, 2023 से बांद्रा टर्मिनस, बोरीवली, वापी एवं सूरत स्टेशनों पर संशोधन किया गया है। संशोधित विवरण के अनुसार, ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से 09.15 बजे के बजाय 09.30 बजे प्रस्थान करेगी। अब यह ट्रेन बोरीवली स्टेशन पर 10.04 बजे पहुंचेगी और 10.07 बजे प्रस्थान करेगी, वापी स्टेशन पर 12.20 बजे पहुंचेगी और 12.22 बजे प्रस्थान करेगी तथा सूरत स्टेशन पर 14.00 बजे पहुंचेगी और 14.05 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर ठहराव का समय पहले की तरह ही रहेगा। इसी प्रकार एक अन्य निर्णय के अनुसार, ट्रेन संख्या 19217 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस के समय में 2 दिसंबर, 2023 से तथा ट्रेन संख्या 19218 वेरावल-बांद्रा टर्मिनस सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस में 3 दिसंबर 2023 से संशोधन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 19217/19218 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस के ओरिजिनेटिंग और गंतव्य स्टेशनों से प्रस्थान व आगमन समय में कोई बदलाव नहीं होगा। ट्रेनों के समय और ठहराव के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles