मुंबई : (Mumbai) भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अनुयायियों की सुविधा के लिए मध्य रेल 5/6.12.2023 की मध्यरात्रि (मंगलवार-बुधवार मध्यरात्रि) को परेल-कल्याण और कुर्ला-पनवेल स्टेशनों के बीच 12 उपनगरीय विशेष ट्रेनें चलाएगा। ये उपनगरीय विशेष ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकते हुए चलेंगी। मध्य रेल मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार हैं।
मेन लाइन अप विशेष परेल-कल्याण खंड: कुर्ला-परेल विशेष ट्रेन कुर्ला से 00.45 बजे प्रस्थान करेगी और 01.05 बजे परेल पहुंचेगी। कल्याण-परेल विशेष ट्रेन कल्याण से 01.00 बजे प्रस्थान करेगी और 02.15 बजे परेल पहुंचेगी। ठाणे-परेल विशेष ठाणे से 02.10 बजे प्रस्थान करेगी और 02.55 बजे परेल पहुंचेगी।मेन लाइन डाउन विशेष कल्याण-परेल खंड: परेल-ठाणे विशेष ट्रेन परेल से 01.15 बजे प्रस्थान करेगी और 01.55 बजे ठाणे पहुंचेगी। परेल-कल्याण विशेष परेल से 02.25 बजे प्रस्थान करेगी और 03.40 बजे कल्याण पहुंचेगी। परेल-कुर्ला विशेष परेल से 03.05 बजे प्रस्थान करेगी और 03.20 बजे कुर्ला पहुंचेगी।
हार्बर लाइन अप विशेष पनवेल-कुर्ला खंड: वाशी-कुर्ला विशेष वाशी से 01.30 बजे प्रस्थान करेगी और 02.10 बजे कुर्ला पहुंचेगी। पनवेल-कुर्ला विशेष पनवेल से 01.40 बजे प्रस्थान करेगी और 02.45 बजे कुर्ला पहुंचेगी। वाशी-कुर्ला विशेष वाशी से 03.10 बजे प्रस्थान करेगी और 03.40 बजे कुर्ला पहुंचेगी। हार्बर लाइन डाउन विशेष कुर्ला-पनवेल खंड: कुर्ला-वाशी विशेष ट्रेन कुर्ला से 02.30 बजे प्रस्थान करेगी और 03.00 बजे वाशी पहुंचेगी। कुर्ला-पनवेल विशेष ट्रेन कुर्ला से 03.00 बजे प्रस्थान करेगी और 04.00 बजे पनवेल पहुंचेगी। कुर्ला-वाशी विशेष ट्रेन कुर्ला से 04.00 बजे प्रस्थान करेगी और 04.35 बजे वाशी पहुंचेगी।


