spot_img

Bareilly : बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर

बरेली : बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया है। लोग बिना मानचित्र पास कराए निर्माण कार्य करा रहे थे।

उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जानकारी मिली कि प्रमो साहू ग्राम बारी नगला में 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहा है।

प्रदीप कुमार बदायूं रोड के दूरसंचार केन्द्र के सामने लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कालोनी का निर्माण करा रहा है। ओम प्रकाश और लक्ष्मी नारायण राठौर भी 30 बीघा क्षेत्रफल में अवैध कॉलोनी का निर्माण कराकर कॉलोनी बसा रहे थे। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल के सहयोग से इन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त करा दिया है। साथ ही चेतावनी भी दी है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles