spot_img

Haridwar : क्रिकेटर मो. शमी 3 दिसंबर को आएंगे हरिद्वार, युवाओं को देंगे टिप्स: उमेश कुमार

हरिद्वार : विश्व कप में अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को धूल चटाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 3 दिसम्बर को हरिद्वार के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को टिप्स देंगे।

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिसम्बर को हरिद्वार आ रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रुड़की और हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों में होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे और युवा क्रिकेटरों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में मो. शमी खिलाड़ियों को अपने खेल को निखारने, दबाव और कठिन परिस्थितियों का सामना किस प्रकार किया जाए, के संबंध में जरूरी टिप्स देंगे।

उमेश कुमार ने कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं को दूर किया जा सकता है। पत्रकारों को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होना होगा। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर दिलाने की। खेल और फिल्म जगत से उनके संबंधों का लाभ उत्तराखण्ड के युवाओं को मिले इस पर वे काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्रिकेट एकेडमी की स्थापना के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ वार्ता चल रही है। साथ ही उत्तराखण्ड 20-20 क्रिकेट लीग के आयोजन पर भी विचार विमर्श चल रहा है।

पत्रकारवार्ता के दौरान उमेश कुमार ने वर्तमान पत्रकारिता और पत्रकारों के हालात पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पत्रकार और पत्रकारिता उनकी पहली प्राथमिकता हैं। पत्रकारों के लिए बीमा कवर और हाउसिंग स्कीम जैसे मुद्दों को उन्होंने सदन में उठाया है। आगे भी पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे।

हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संबंध में विधायक उमेश कुमार ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे या किसी पार्टी के सिंबल पर, इस संबंध में सभी संभावनाएं खुली हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों के बजाए वे स्थानीय मुद्दों को प्राामिकता देंगे। अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, अच्छी शिक्षा, युवाओं को रोजगार, भ्रष्टाचार पर रोक लगाना और नशा उन्मूलन उनके प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी को देखते हुए अस्पताल निर्माण स्वीकृत कराया है। जल्द ही अस्पताल का निर्माण शुरू हो जाएगा।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles