spot_img

Korba : फर्जी पत्रकार ने फर्जी मॉइनिंग अधिकारी बनकर की अवैध वसूली, जेल

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में एक कथित फर्जी पत्रकार के ऊपर कटघोरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया है। कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया निवासी एक व्यक्ति अपने आपको पत्रकार बताया करता था। साथ ही उसके द्वारा खनिज अधिकारी बनकर कई ट्रेक्टर चालको से हज़ारों रुपये की अवैध वसूली करने की शिकायत कटघोरा थाना को मिली थी। जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने उसे थाना तलब किया था। थाना आकर पीड़ित को पैसा वापस करने की बात भी कही थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था।

कटघोरा पुलिस उसकी तलाश में लंबे समय से पतासाजी कर रही थी। जहां गुरुवार रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वह ग्राम कसनिया में अपने घर पर है। कटघोरा थाना प्रभारी तेज़ कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस टीम को भेजकर उसके घर पर दबिश दी। मौके पर पाए जाने पर पुलिस ने कथित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कटघोरा पुलिस ने कथित फर्जी पर धारा 384 पर मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles