spot_img

Gaza Strip : गाजा पट्टी पर संघर्ष विराम आठवें दिन बढ़ाने पर सहमति!

गाजा पट्टी : (Gaza Strip) इजराइल और फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास आज (शुक्रवार) भी संघर्ष विराम बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी द यरुशलम टाइम्स अखबार ने अपने एक्स हैंडल पर आज सुबह दी है।मगर द टाइम्स ऑफ इजराइल का कहना है कि सुबह 7 बजे की समय सीमा नजदीक आने के कारण गाजा में संघर्ष विराम के संभावित विस्तार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि इस अखबार ने भी मिस्र के अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि दोनों पक्ष आठवें दिन भी संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि कतर की मध्यस्थता के बाद युद्ध के 49वें दिन 24 नवंबर को गाजा पट्टी में अस्थाई संघर्ष विराम शुरू हुआ था।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles