spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग में अदाणी फॉउंडेशन ने गोद लिए टीबी के 70 मरीजों को दिए किट

हजारीबाग : (Hazaribagh) गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन (Adani Foundation) ने गोद लिए हुए 70 टीबी मरीजों के बीच गुरुवार को छठे चरण का पोषण किट वितरित किया। बड़कागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान ‘प्रधानमंत्री निक्षय पोषण योजना’ के तहत इन मरीजों को निःशुल्क पोषक आहार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर बड़कागांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन लगातार टीबी के क्षेत्र में कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय और प्रेरक है। उन्होंने कहा कि अदाणी फॉउंडेशन की ओर से निःशुल्क एम्बुलेंस भी प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। एम्बुलेंस सुविधा के लिए ईंधन तक मरीजों से नहीं लिया जाता है और उन्हें त्वरित गति से हजारीबाग भेजने की व्यवस्था की जाती है।

कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी फॉउंडेशन की ओर से लगाए गए पौधे भी अब पेड़ का शक्ल लेने लगे हैं, जिससे परिसर में हरियाली बढ़ गयी है। ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर नवीन कुमार ने टीबी मरीजों के लिए अदाणी फॉउंडेशन की ओर से किए जा रहे इस नेक पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दो चरणों के बाद भी नए मरीजों को निःशुल्क पोषण आहार का लाभ प्रदान किया जाएगा, ऐसी उम्मीद है। पहले चरण के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने 60 टीबी के मरीजों को गोद लिया था, जो अब स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरे चरण के तहत 70 मरीजों को लगातार छह महीने तक पोषण आहार दिए गए हैं।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles