spot_img

Dhamtari: यातायात पुलिस ने की 700 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई

धमतरी:(Dhamtari) मतगणना पूर्व धमतरी में यातायात पुलिस (Traffic police) ने कार्रवाई तेज कर दी है। माहभर में वाहन जांच का आंकड़ा 700 पार पहुंच गया है। यातायात नियमों का पालन करने वाहन चालकों को दी समझाइश दी जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सहित अन्य मार्गों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

यातायात पुलिस ने माहभर के भीतर 700 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। वहीं शहर के चौक-चौराहों में सिग्नल पर रूके वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दे रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मागों में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। यातायात पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर माहभर में 700 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई कर समन शुल्क वसूल किया है। इसके बावजूद युवा बाइकर्स यातायात नियमों को ताक पर रखकर ट्रिपल सवारी कर शहर के संकरे मार्गों पर फर्राटे भरने से बाज नहीं आते, जिसके कारण अन्य राहगीर दहशत में आ जाते हैं। इसी तरह शहर के मार्गों में मोडीफाईड बुलेट के साइलेंसर से पटाखे की आवाज सुनाई देती है जबकि यातायात पुलिस इन बाइकर्स की गति पर नजर रखती है।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने वाहन चालकों को समझाइश भी दे रही है। वहीं शहर के चौक-चौराहों में लगे सिग्नल पर रूके वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने जागरूक किया जा रहा है।

यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक

यातायात नियमों का पालन नहीं करने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना हर किसी के लिए आवश्यक है। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के अलावा अछोटा-कोलियारी मार्ग व अन्य स्थान पर पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

Explore our articles