Home crime news Gautam Buddha Nagar: ग्रेनो वेस्ट के अशोक फार्म हाउस में हो रहा...

Gautam Buddha Nagar: ग्रेनो वेस्ट के अशोक फार्म हाउस में हो रहा था शादी समारोह

0
281

गौतमबुद्धनगर:(Gautam Buddha Nagar) ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अशोक फार्म हाउस (Ashok Farm House) में सोमवार की देर रात एक वैवाहिक समारोह में एक समधी ने अपने ही समधी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है। मामले को गहराई से पड़ताल की जा रही है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। हापुड़ निवासी शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट हृदेश कठेरिया ने बताया कि

सोमवार रात नोएडा के होशियारपुर गांव निवासी विनोद यादव की बेटी की ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अशोक फार्म हाउस में शादी थी। समारोह में विनोद यादव के दोस्त होशियारपुर निवासी अशोक यादव और अशोक के समधी हापुड़ निवासी शेखर भी शामिल थे।

शादी समारोह में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद शेखर ने अशोक को गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर समारोह में हड़कम्प मच गया और भगदड़ मच गई।

मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।