spot_img

Mumbai: मुंबई के जलगांव में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत, 7 लोग घायल

मुंबई:(Mumbai) जलगांव जिले के चालीसगांव (Chalisgaon of Jalgaon district) में स्थित कन्नड घाट पर सोमवार को तड़के एक कार खाई में गिरने से चार की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं, एक 8 साल की बच्ची और एक पुरुष हैं। सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार मालेगांव से कुछ लोग रविवार को अक्कलकोट देव दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय आज तड़के कन्नड़ घाट पर उनकी कार घने कोहरे और अंधेरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई। इस घटना में प्रकाश गुलाबराव शिर्के (उम्र 65) शिलाबाई प्रकाश शिर्के (उम्र 60) वैशाली धर्मेंद्र सूर्यवंशी (उम्र 35) पूर्वा गणेश देशमुख (उम्र 8) की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अनुज सूर्यवंशी (उम्र 20), जयेश सूर्यवंशी (उम्र 20), सिद्धेस पवार, (उम्र 12), कृष्णा शिर्के (उम्र 4), रूपाली देशमुख (उम्र 30), पुष्पा पवार (उम्र 35), ड्राइवर अभय पोपटराव जैन (उम्र 50) को घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना की छानबीन पुलिस कर रही है।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles