spot_img

Mumbai : मध्य रेल के उपनगरीय खंडों पर कल मेगा ब्लॉक

पश्चिम रेलवे पर दिवसकालीन ब्लॉक नहीं

मुंबई : मध्य रेल, मुंबई मंडल 26.11.2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। ब्लॉक के दौरान माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन पर सुबह 11.05 बजे से दोपहर 3.35 बजे तक और पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

मध्य रेल मुंबई मंडल से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, माटुंगा-ठाणे अप और डाउन स्लो लाइन पर ब्लॉक के दौरान सुबह 10.14 बजे से दोपहर 3.09 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाओं को माटुंगा और ये सेवाएं ठाणे स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और सायन, कुर्ला, घाटकोपर, विक्रोली, भांडुप, मुलुंड और ठाणे स्टेशनों पर रुकेंगी। इन सेवाओं को आगे ठाणे स्टेशन पर पुनः स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.10 बजे तक कल्याण से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को ठाणे और माटुंगा के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और ये सेवाएं ठाणे, मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, कुर्ला और सायन स्टेशनों पर रुकेंगी। इन सेवाओं को आगे माटुंगा में अप स्लो लाइन पर पुनः डायवर्ट किया जाएगा। डाउन स्लो लाइन पर, ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 9.53 बजे प्रस्थान करेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल सीएसएमटी से दोपहर 3.18 बजे प्रस्थान करेगी। अप स्लो लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल सुबह 9.55 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल दोपहर 3.24 बजे कल्याण से प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक के कारण सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल, बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी। डाउन हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले आखिरी लोकल छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से सुबह 9.30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10.50 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पहली लोकल सीएसएमटी से दोपहर 3.16 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 4.36 बजे पनवेल पहुंचेगी।

अप हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले सीएसएमटी के लिए आखिरी लोकल सुबह 10.17 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और 11.36 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद सीएसएमटी के लिए पहली लोकल शाम अपराह्न 4.10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और 5.30 बजे पनवेल पहुंचेगी। डाउन ट्रांस-हार्बर लाइन पर ब्लॉक से पहले पनवेल की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 9.39 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी और सुबह 10.31 बजे पनवेल पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद पनवेल की ओर जाने वाली पहली लोकल शाम अपराह्न 4.00 बजे ठाणे से प्रस्थान करेगी और 16.52 बजे पनवेल पहुंचेगी। अप ट्रांस-हार्बर लाइन पर, ब्लॉक से पहले ठाणे की ओर जाने वाली आखिरी लोकल सुबह 10.41 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और 11.33 बजे ठाणे पहुंचेगी और ब्लॉक के बाद ठाणे की ओर पहली लोकल शाम 4.26 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और पनवेल शाम 5.20 बजे पहुंचेगी। ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी खंड पर विशेष लोकल ट्रेनें चलेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान ठाणे-वाशी, नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान बेलापुर, नेरुल और खारकोपर स्टेशनों के बीच पोर्ट लाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी।

पश्चिम रेलवे का बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक: रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा शनिवार एवं रविवार 25/26 नवंबर, 2023 के बीच पड़ने वाली मध्य रात्रि को बोरीवली एवं भायंदर स्टेशनों के मध्य अप एवं डाउन फास्ट लाइनों पर 00.30 बजे से 04.30 बजे तक रात्रिकालीन जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक अवधि के दौरान फास्ट लाइन की सभी ट्रेनें विरार, वसई रोड से बोरीवली स्टेशनों के बीच धीमी लाइनों पर परिचालित होंगी। तदनुसार, रविवार, 26 नवंबर,2023 को पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

Madrid Open 2026 : अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : (Madrid) मैड्रिड ओपन (Madrid Open) में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर...

Explore our articles